Author: Amit Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने गुप्तकाशी बाजार में की खरीदारी देखें वीडियो, मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकान से खरीदी जैकेट कालीमठ दर्शन कर लौटते वक्त अचानक रास्ते में रोक दी फ्लीट देहरादून। चुनावी प्रचार के बाद सीएम धामी गुप्तकाशी के बाजार में निकल गए, और ठंड से बचने के लिए एक जैकेट भी खरीदी। मुख्यमंत्री को खरीदारी करते देख हर कोई हैरान रह गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ के बाजार हमारे गांव और कस्बों की आर्थिकी की रीढ़ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उप चुनाव को लेकर गुप्तकाशी पहुंचे थे। यहां राजनीतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी कालीमठ मंदिर में…

Read More

श्रुति व्यास भारत और पाकिस्तान लड़ रहे है, पर एक दूसरे से नहीं  बल्कि जहरीली हवाओं से। अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा ने उपग्रह से एक तस्वीर खींची है जिसमें जहरीली धुंध की एक मोटी चादर पूर्वी पाकिस्तान से लेकर पूरे उत्तर भारत पर छाई हुई है। लाहौर तो मोटी जहरीली चादर से इस हद तक ढका हुआ है कि नजर तक नहीं आ रहा है। जनता पीड़ा झेल रही है, सांस लेना मुहाल है और जिंदा रहना मुश्किल होता हुआ है। हवा में जलने की बदबू घुली है, आंखों में चुभन है तो गले में जलन। जनाब शहरयार की गज़़ल…

Read More

मणिपुर में बढ़ती जातीय हिंसा और कई जिलों में कर्फ्यू के चलते राज्य सरकार ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में सभी सरकारी संचालित शैक्षणिक संस्थानों को 19 नवंबर, 2024 तक बंद करने का आदेश दिया है। इसमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल हैं। गृह विभाग के परामर्श से उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया यह निर्णय छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। जिरिबाम जिले में शव मिलने के बाद विरोध भड़का यह बंद जिरिबाम जिले में छह शवों की खोज के बाद घोषित किया गया है। माना जा…

Read More

नई दिल्ली। परमाणु हथियार दुनिया के सबसे खतरनाक और घातक हथियार माने जाते हैं। इनका उपयोग इतिहास में अब तक केवल एक बार हुआ है, जब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के दो शहरों, हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे। इस विनाशकारी घटना के बाद से, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल और नियंत्रण को लेकर सभी देशों ने अपनी-अपनी नीतियां विकसित की हैं। भारत के संदर्भ में, क्या प्रधानमंत्री सीधे तौर पर परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं। प्रधानमंत्री के पास नहीं है “न्यूक्लियर बटन” भारत में प्रधानमंत्री…

Read More

बिना प्रोटोकॉल – बिना सुरक्षा के गैरसैण पहुंचे धामी, करेंगे रात्रि प्रवास गैरसैण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के, इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं गैरसैण।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैण पहुंच गए। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। इस घटना की जानकारी नवाब मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की। फेसबुक पर की पोस्ट, लोगों को किया सतर्क नवाब मलिक ने फेसबुक पर लिखा, “मेरा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। कृपया अगली सूचना तक मेरे अकाउंट से किए गए किसी भी पोस्ट या संदेश पर भरोसा न करें।” उन्होंने…

Read More

रांची। अयोध्या लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार का दर्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया भाषणों में साफ झलक रहा है। झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने न केवल अयोध्या की हार पर अपना दुख प्रकट किया, बल्कि जनता को एकजुटता का संदेश भी दिया। अयोध्या की हार पर छलका दर्द सीएम योगी ने कहा, “अगर अयोध्या में हिंदू नहीं बंटा होता, तो हमें अपमान नहीं झेलना पड़ता।” उन्होंने लोगों से जाति और धर्म के नाम पर बंटने से बचने का आग्रह करते हुए कहा, “हमें बंटना नहीं है,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” नारे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा जवाब दिया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को “निचले स्तर की” बताया और कांग्रेस पर देश को घोटालों से लूटने का आरोप लगाया। राहुल गांधी पर संबित पात्रा का कटाक्ष संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने “सेफ” के अर्थ को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बार-बार देश की तिजोरी में सेंध मारी है, और उनकी सोच तिजोरी…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता दिलाई। खट्टर बोले- दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव कैलाश गहलोत के BJP में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा, “यह दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। आपने भाजपा में शामिल होने से पहले PM मोदी और पार्टी के काम को देखा होगा। मैं आपका पार्टी में स्वागत करता हूं।”…

Read More

पर्यटन मंत्री ने किया विश्व व्यापार मेले में प्रतिभा कर रहे प्रदेश के शिल्पियों के स्टालों का निरीक्षण देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर उत्तराखंड पर्यटन सहित अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 42वें विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर पैवेलियन हॉल नं-5 का भ्रमण कर वहां स्थित उत्तराखंड पर्यटन, सहित जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी…

Read More