Author: Amit Thapliyal
मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ मौजूद थे। महायुति गठबंधन को भारी बहुमत हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना, और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत हासिल किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, जिससे सस्पेंस बना हुआ है। नए सीएम पर अटकलें तेज मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं,…
संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित
संविधान में भारत के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता और समानता को भी परिलक्षित किया गया है – राष्ट्रपति हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली। आज संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह संयुक्त सत्र संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ। मंगलवार को देश में संविधान लागू होने के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस के अवसर पर विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया। साथ ही राष्ट्रपति ने एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया। संविधान…
पुष्पा 2 का गाना ‘किसिक’ रिलीज, अल्लू अर्जुन के साथ अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं श्रीलीला
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का नया गाना किसिक चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया। गाने में अभिनेत्री श्रीलीला और अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जहां श्रीलीला अपनी अदाओं और शानदार डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। गाने की रिलीज के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मौजूद थे। उनके अलावा इस इवेंट में श्रीलीला भी पहुंची थीं। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए बेहद खास था, क्योंकि पुष्पा…
कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की रफ्तार औसत 110 किमी प्रति घंटा से घटाकर की गई 75 किमी प्रति घंटा
गंतव्य तक पहुंचने में लग रहा अधिक समय लोको पायलटों को सतर्क रहने के दिए गए निर्देश देहरादून। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा शुरू होते ही देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। अब ट्रेनों की रफ्तार औसत 110 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इससे ट्रेनें गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय ले रही हैं। इस कारण ट्रेनें गंतव्य तक पहुंचने के लिए तय से अधिक समय ले रहीं हैं। देहरादून से दिल्ली, हावड़ा, सूबेदारगंज, लखनऊ, आनंदविहार, टनकपुर, ओखा, नई दिल्ली, काठगोदाम और कोटा समेत अन्य रूटों…
बड़ों के लिए मीठे की लत को दूर करना मुश्किल होता है। हालांकि, जब बात बच्चों में मीठे की लालसा को कम करने की आती है, तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, बिस्कुट और केक जैसे व्यंजन पसंद होते हैं, जिनके सेवन से दांत खराब हो सकते हैं और बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं। अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए ये 5 टिप्स अपनाएं, जिनसे उनकी मीठे की लालसा कम हो जाएगी। प्राकृतिक रूप से मीठे खाद्य पदार्थ खिलाएं बच्चों के लिए अचानक मीठा खाना बंद कर देना बेहद मुश्किल हो सकता है।…
ईएसआई के सम्बन्ध में 15 हजार से अधिक इकाइयों को नोटिस जारी ईएसआई कवरेज दिए जाने के सम्बन्ध में अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तलब नगर निगमों में कार्यरत दैनिक/सविंदा कर्मचारियों, श्रमिकों को ईएसआई कवरेज पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देहरादून। राज्य में संविदा व अन्य सामान्य श्रमिकों को ईएसआई कवरेज दिए जाने की कार्यवाही की धीमी प्रक्रिया पर सख्ती करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव शहरी विकास से नगर निगमों एव नगर निकायों में दैनिक/संविदा कर्मचारियों को ईएसआई कवरेज दिए जाने के सम्बन्ध में अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सम्बन्धित…
अवधेश कुमार डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने का विश्लेषण अभी लंबे समय तक जारी रहेगा। डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथ अमेरिका ने भी इतिहास रच दिया। हर चुनाव में एक पक्ष जीतता और दूसरा हारता है लेकिन इसके मायने होते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की विजय और डेमोक्रेट कमला हैरिस की पराजय के साथ अमेरिकी इतिहास में एक नए दौर की शुरुआत हुई है। जिस डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में केवल डेमोक्रेट ही नहीं उनकी अपनी पार्टी, मीडिया, पूंजीपतियों, थिंक टैंक, विविद्यालयों आदि का एक बड़ा समूह समाप्त करने के लिए पूरी शक्ति लगा चुका…
देहदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने में सुनिश्चित करें भूमिका मेडिकल छात्र-छात्राओं ने कैडेवर ओथ में किया प्रतिभाग एनाटमी विषय की गहराई को जानना समझना बेहद जरूरी देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के एनाटमी विभाग में कैडेवर ओथ समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संरक्षित मृत देह को मेडिकल भाषा में कैडेवर कहा जाता है। मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने कैडेवेरिक शपथ लेते हुए देहदान के प्रति जागरूक किया। एमबीबीएस के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवम् विभागाध्यक्ष…
मणिपुर सरकार ने घाटी के पांच जिलों में सोमवार और मंगलवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले रविवार को सरकार ने इन जिलों में सोमवार से कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन हालात को देखते हुए यह फैसला बदल दिया गया। शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश शिक्षा निदेशक (स्कूल) एल. नंदकुमार सिंह और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव दरियाल जूली अनल ने अलग-अलग आदेश जारी कर इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों के सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को…
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का नतीजा शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। उनकी पार्टी केवल 29 सीटों पर सिमट गई, जो अब तक की सबसे खराब परफॉर्मेंस मानी जा रही है। इस हार के बाद उद्धव ठाकरे ने हार मानने से इनकार कर दिया है। उनके आवास ‘मातोश्री’ के बाहर लगे पोस्टरों ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। क्या है पोस्टर का संदेश? मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है: “लड़ते-लड़ते भले ही मैं हारा हूं, लेकिन हारने का मुझे दुख नहीं है। यह…