Author: Amit Thapliyal

60 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही प्रारम्भ हुई वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने की कार्यवाही मुख्यमंत्री ने 61 व्यक्तियों को वितरित की ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सितंबर-2024 से अक्टूबर-2024 के मध्य प्रदेश में 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले कुल 61 व्यक्तियों को ऑनलाइन माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन का वितरण किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में पहली बार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही राज्य के व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग के…

Read More

सीएम से मिले ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारी देहरादून। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किये जाने के बाद अब धामी सरकार ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधानों को भी महीने के लिए प्रशासक नियुक्त कर सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिलापंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासन बनाये जाने की भांति ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस…

Read More

शकील अख़्तर महाराष्ट्र में भाजपा की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट। और ईवीएम पर सवाल तेज हुआ तो सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट सवाल की शक्ल में आ जाता है कि जीतने पर चुप हार गए तो ईवीएम पर सवाल?  नरेटिव सेट कर दिया।  ऐसे कहा जा रहा है जैसे विपक्ष कोर्ट में गया हो। यह एक पुरानी टेक्टिस हैज् किसी आदमी से इस तरह की पीआईएल दाखिल करवा दो। और उसके बाद कहो कि सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। जो बात बीजेपी और मोदी सरकार कहती है वही चुनाव आयोग कहता है, फिर वही बात सुप्रीम कोर्ट से आती…

Read More

प्रख्यात सीनियर फिजिशियन डॉ SD जोशी ने अपनी टीम के साथ की 300 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच अनघा फाउंडेशन व विचार एक नई सोच ने मिलकर लगाया स्वास्थ्य शिविर उत्तरकाशी। अनघा फाउंडेशन उत्तरकाशी एवं विचार एक नई सोच देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें विचार एक नई सोच देहरादून के संस्थापक राकेश बिजल्वाण एवम संरक्षक डॉक्टर एस डी जोशी ( एमबीबीएस) एमडी- मेडिसिन शंकर पॉली क्लीनिक के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श दिया गया । स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ काशी…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सिरकॉट) में शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि यह संस्थान आज देश की कृषि और कपास उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “100 साल पहले जब यह संस्थान स्थापित हुआ था, तब इसका उद्देश्य कपास से अधिकतम लाभ प्राप्त करना था। लेकिन आज हमारा उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ की पहचान देवी मां चंडी से जुड़ी है, जो शक्ति और सत्य की प्रतीक हैं, और यही दर्शन इन नए कानूनों के निर्माण का आधार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता का लागू होना राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह भारतीय संविधान के 75 वर्षों की उपलब्धि और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला रखने में डॉ. प्रसाद जी के अमूल्य योगदान की सराहना की। एक्स पर अपनी एक पोस्ट प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा : “देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब…

Read More

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (3 दिसंबर) को लोकसभा को सूचित किया कि भारत-चीन संबंधों में सुधार हुआ है। उन्होंने चीन के साथ जुड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि हालिया सैन्य और राजनयिक बातचीत ने सीमा विवादों को हल करने में मदद की है, जिनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ क्षेत्रों के लिए अक्टूबर गश्त समझौता भी शामिल है। जयशंकर ने बताया कि 2020 में चीनी गतिविधियों के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग हुई थी, जिसके बाद भारत-चीन संबंध असामान्य रहे। उन्होंने कहा, “यह हमारी सेनाओं का श्रेय है कि…

Read More

महाराष्ट्र: शिव सेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार (3 दिसंबर) को एक बयान में कहा कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे के ‘नखरे और रूठने’ के पीछे दिल्ली की कोई ‘महाशक्ति’ थी। उनका यह बयान महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच आया है। राउत ने कहा, “मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे के नखरों और देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नाराजगी के पीछे दिल्ली की कोई महाशक्ति है। ‘महाशक्ति’ के समर्थन के बिना, एकनाथ शिंदे ऐसा कुछ भी करने की हिम्मत नहीं कर सकते। दिल्ली…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोतरी का एक बड़ा खतरा सामने आ सकता है। हाल ही में बिजली कंपनियों ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सामने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें कंपनियों के बड़े घाटे को लेकर चिंता जताई गई है। प्रस्ताव में यह बताया गया कि मौजूदा दरों के तहत कंपनियों को लगभग 13,000 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हो सकता है। हालांकि, इस समय कंपनियों ने दर बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है, लेकिन अगर प्रस्ताव मंजूर किया जाता है तो बिजली दरें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।…

Read More