Author: Amit Thapliyal
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री धामी ने नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
नौ सेना दिवस- इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स वॉल्यूम 1-2‘ का विमोचन देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय जलसर्वेक्षण कार्यालय में नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक ‘इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स वॉल्यूम 1-2‘ का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए कहा कि यह नौसेना सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित महसूस करने और उस जीत को याद करने का अवसर है।…
हरियाणा: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव पलड़ी में एक रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले दफनाई गई महिला की लाश को आज कब्र से बाहर निकाला गया। शुरू में इसे हादसा माना गया था, लेकिन अब मृतका की बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला का नाम सलामती शेख था, और उनकी बेटी बिनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले की जांच की मांग की है। बिनोद ने बताया कि 2 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मां की आग लगने से मौत हो गई है। जब वे…
नई दिल्ली: ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लोकसभा ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है। इस विधेयक के तहत, बैंक खाताधारकों को अपने खातों में अधिकतम चार नामांकित व्यक्ति रखने की अनुमति दी जाएगी। नामांकित व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशियों को कम करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जमाकर्ताओं के पास अब क्रमिक या एक साथ नामांकन की सुविधा होगी, जबकि लॉकर धारकों के लिए केवल क्रमिक नामांकन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, एक…
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का प्रमुख मसूद अजहर ने 20 सालों बाद पहली बार दिया अपना पहला संबोधन
नई दिल्ली: जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर ने 20 सालों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना संबोधन दिया है। इस भाषण में उसने भारत और इजरायल के प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कड़ी आलोचना की और दोनों देशों के खिलाफ नए सिरे से जिहादी अभियान चलाने की कसम खाई। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद अजहर ने अपने भाषण में लोगों से आतंकी संगठन में शामिल होने की अपील की, जिसके बाद वहां मौजूद आतंकियों ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। इस दौरान वह समय-समय पर ‘भारत, तुम्हारी मौत आ रही है’ जैसे नारे भी लगाता रहा।…
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे, जहां पहली बार उन्होंने पूरे पांच साल और दूसरी बार महज तीन दिन की सरकार चलाई। बीते पांच साल में जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति बदली, उसी तरह देवेंद्र फडणवीस की भूमिका भी बदल गई। वह कभी तीन दिन के मुख्यमंत्री, कभी नेता प्रतिपक्ष तो कभी उपमुख्यमंत्री रहे। आइये जानते हैं देवेंद्र फडणवीस के पूरे करियर और उनके बारे…
अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला हमलावर गिरफ्तार, केजरीवाल ने साजिश का किया दावा
पंजाब: पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने गोली चलाई, लेकिन सुखबीर बादल सुरक्षित बच गए। पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। हमलावर का नाम नारायण सिंह बताया गया है, जो खालसा दल से जुड़ा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। केजरीवाल ने साजिश का किया दावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभाग चल रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे अधिकारियों को विजय कॉलोनी, ढाकपट्टी, पुरुरकूल, जाखन, भुरांशखंडा-गढ़, मोटीधार मरसाना, बर्लोगंज-चमासारी, क्यारा धनोल्टी, बांडावाली इत्यादि में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्रता से…
देहरादून। राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर, सूबे की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक पत्र लिख मुख्य सचिव को यह सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु उनकी अध्यक्षता में गठित ‘हाई पावर कमेटी’ की आगामी समस्त बैठकें ‘राष्ट्रीय खेल सचिवालय’ में ही आयोजित की जाएं। खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में बैठकों के संचालन से यहां चल रही आयोजन की तैयारियों और खेल अवस्थापना कार्यों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी अधिकारियों को मुख्य सचिव का कुशल प्रशासकीय अनुभव भी…
ऋषिकेश में सौ करोड़ की लागत से बनेगा राफ़्टिंग बेस स्टेशन लगभग 1500 लोगों को नौकरियां मिलने का अनुमान देहरादून। केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता नामक योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों के 40 विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास के लिए ₹3295 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश को भी इस योजना का लाभ मिला है।इस योजना के अंतर्गत आइकोनिक सिटी ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। दरअसल राफ़्टिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला मौजूदा बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई…
मुम्बई: जावेद जाफरी बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्होंने सिर्फ एक विलेन के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कॉमेडियन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। आज, वह 61 साल के हो गए हैं, लेकिन पर्दे पर उनका काम देखकर आज भी उनके फैंस उनका दीवाना हो जाते हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में। मशहूर कॉमेडियन सैयद इश्तियाक के बेटे हैं जावेद जावेद जाफरी का जन्म मशहूर कॉमेडियन जगदीप यानि सैयद इश्तियाक अहमद…