Author: Amit Thapliyal

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मुस्लिम समुदाय को आपस में लड़ा रहे हैं और उनका मुख्य उद्देश्य केवल मुस्लिम वोटों को रिझाना है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस केवल मुस्लिम वोटों को आकर्षित करने में लगे हुए हैं और इन दोनों पार्टियों को किसी और मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा, “ये पार्टियां संभल में मुस्लिम समाज के तुर्क और नॉन…

Read More

जरूरतमंद लोगों को रजाई व कंबल वितरित करने के दिए निर्देश  देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी दिए जाने को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधा जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई व कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैनबसेरा में आवासहीन…

Read More

चंडीगढ़। एमएसपी लागू करने व अन्य मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच रविवार तक टाल दिया। किसानों ने सरकार को आज बातचीत का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों के दरवाजे बातचीत के लिए खुले हैं। अगर केंद्र सरकार बातचीत का न्योता देती है, तो मांगों को हल करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। पंधेर ने कहा कि शनिवार को पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा और रविवार को एक बार फिर किसान दिल्ली कूच के लिए निकलेंगे। इससे पहले शुक्रवार…

Read More

सर्दियों के मौसम में रोजाना फल का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी नियमित फल खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल ऐसा है जिसको सर्दियों में रोज खाने से बीमारियों दूर रहती हैं. इस फल का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. जिसका नाम अमरूद है। अन्य फलों के मुताबिक अमरूद में कई गुना अधिक प्रोटीन और फाइबर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में अमरूद खाने से पाचन तंत्र तो स्वस्थ रहता ही है साथ…

Read More

अपर आयुक्त FDA ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में 01 साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 02 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त, 05 कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज देहरादून के सहसपुर में फूड लाइसेंस की आड़ में दवा बना रही फैक्ट्री पकड़ी, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार नकली या सबस्टैंडर्ड दवा निर्माताओं के खिलाफ होगी कठोर कारवाई:- डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन इन दिनों प्रदेश भर में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ छापेमार अभियान चला रहा है। विभाग ने इसके तहत पिछले एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल भी…

Read More

मोदी कैबिनेट के केंद्रीय विद्यालय खोलने के फैसले पर सीएम धामी ने जताया आभार देहरादून। देश भर में 85 व उत्तराखण्ड में चार नये केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। मोदी कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस फैसले से 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन होगा। 28 नये नवोदय विद्यालय भी खोले जाएंगे। सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की…

Read More

उत्तरकाशी, दून, रुद्रप्रयाग व नैनीताल जिले की कई योजनाओं को मिला पैसा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भटवाड़ी को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने हेतु शिथिलता प्रदान किये जाने, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर में राजकीय डिग्री कॉलेज, डॉकपत्थर में प्रशासनिक भवन, वाणिज्य संकाय भवन व कला संकाय भवन का निर्माण सम्बन्धी नवीन परियोजना हेतु कुल ₹ 450.00 लाख की प्रशासनिक / वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राज्य…

Read More

सुशील देव छठ पूजा के अवसर पर यमुना नदी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी। इसकी साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर फिर से कई सवाल दागे गए। वादे-कस्में दुहराए गए। लेकिन हर बार यह चर्चा-परिचर्चा किसी समाधान तक नहीं पहुंचती। हर साल यही होता है-राजनीतिक बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और गंदी राजनीति का खेल। गंदी राजनीति की वजह से यमुना कहीं अधिक गंदी हो रही है। चर्चाओं के दौरान नदी की स्थिति पर केवल औपचारिक बातें की जाती हैं। यमुना की हालत हर दिन बिगड़ती जा रही है। गंदे नालों का पानी, झाग, बदबूदार काला पानी और जहरीले रसायन न केवल…

Read More

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में हुई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बारुईपुर के त्वरित अपर जिला न्यायालय ने इस मामले के मुख्य आरोपी मुस्तकिन सरदार को मौत की सजा सुनाई है। यह फैसला राज्य में चल रहे आरजी कर कांड आंदोलन के बीच आया है, जहां न्याय की मांग को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, जयनगर मामले में केवल 63 दिनों में दोषी को सजा मिल गई, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। घटना का विवरण चार अक्टूबर को, एक…

Read More

चंडीगढ़: नगर निगम चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसका ऐलान पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य दलजीत चीमा ने किया। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल आगामी नगर निगम चुनावों में भाग लेगा। जानकारी के अनुसार, पांच नगर निगमों में कुल 43 कौंसिल सीटों के लिए चुनाव होने हैं। अकाली दल ने नवंबर में हुए उपचुनावों से खुद को अलग कर लिया था और इसमें कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। अब नगर निगम चुनावों में भाग लेने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए दलजीत चीमा ने कहा कि पूरी पार्टी सुखबीर बादल…

Read More