Author: Amit Thapliyal

राज्य की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, उत्तराखंड से ही सबसे ज्यादा उम्मीद मंत्रालय आयुर्वेद के जरिये परख रहा लोगों का स्वास्थ्य आयुर्वेद के लिहाज से उत्तराखंड की है विशिष्ट स्थिति देहरादून। केंद्र सरकार के बेहद महत्वपूर्ण प्रकृति परीक्षण अभियान में उत्तराखंड के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आयुर्वेद के जरिये हर एक नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य के संकल्प वाले इस अभियान में राज्य की प्रगति से केंद्र सरकार संतुष्ट है। आयुर्वेद के मामले में प्रदेश की विशिष्ट स्थिति की वजह से केंद्र सरकार सबसे ज्यादा उम्मीद उत्तराखंड से ही लगाए हुए हैं। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024…

Read More

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों और पंडा पुजारियों ने भेंट की। उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों में शीतकालीन दर्शन यात्रा के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई अभिनव पहल के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की इस शीतकालीन यात्रा के सफल संचालन में चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत के साथ अन्य सभी सम्बन्धित संस्थानो एवं संगठन आदि को भी सहयोगी बनना होगा। उन्होने कहा कि शीतकालीन यात्रा…

Read More

अजीत द्विवेदी इस साल की शुरुआत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की एक बैठक में जब अध्यक्ष पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आगे आया तो उनको राहुल गांधी ने यह कह कर रोका था कि इसके लिए तो ममता बनर्जी से बात करनी होगी। विडम्बना देखिए कि थोड़े समय के बाद नीतीश कुमार और ममता बनर्जी दोनों ‘इंडिया’ ब्लॉक से बाहर हो गए और अब ममता बनर्जी ही अध्यक्ष पद की दावेदार हो गई हैं! समय का चक्र इतनी तेजी से घूमा है कि कांग्रेस के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि वे इस स्थिति…

Read More

चिर परिचित अंदाज में लोगों से मिलते नजर आए पूर्व सीएम हरीश रावत  हाथ में चाय का जग पकड़कर बरातियों को चाय पिलाते रहे हरदा  देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी गतिविधियों से सबका ध्यान खींचते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने बरातियों का दिल जीत लिया। आलम यह रहा कि हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया। बुधवार रात्रि को कर्णप्रयाग में एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से…

Read More

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों या तीर्थस्थलों के संबंध में कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है या जिला अदालतों द्वारा सर्वेक्षण का आदेश तब तक नहीं दिया जा सकता है जब तक कि उपासना स्थल अधिनियम, 1991 की वैधता से संबंधित मामला उसके समक्ष लंबित है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा, “जब मामला इस अदालत के समक्ष विचाराधीन है तो क्या अन्य लोगों के लिए इस पर अपना हाथ नहीं डालना उचित नहीं होगा।” शीर्ष अदालत ने…

Read More

केंद्र सरकार से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का अनुरोध किया 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो – 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की ‘प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो -2024 को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Read More

दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा किया – अरविंद केजरीवाल 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ  नई दिल्ली। महिला सम्मान योजना को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। हालांकि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करने का एलान भी किया है। आज सुबह हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। अरविंद केजरीवाल ने इसे आप की…

Read More

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून में टी.एच.डी.सी. इण्डिया लि० के सहयोग से विद्यालय के सौन्दर्यकरण और कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य रामदेव सभागार (लागत ₹19.72 लाख) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश ने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा अंशिका (अनाथ) को भी गोद लिया और छात्रा के पठन पाठन और भरण पोषण का जिम्मा भी लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने वाले शिष्य व शिष्याओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए कहा कि गुरूकुल…

Read More

परिवहन निगम 34.90 करोड़ की लागत से खरीदेगा बस देहरादून। प्रदेश में परिवहन निगम 34.90 करोड़ की लागत से 100 नई बसें खरीदेगा। वित्तीय संस्थाओं से निगम इसके लिए जो ऋण लेगा, उसके ब्याज की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। बुधवार को हुई कैबिनेट में तय हुआ कि निगम की ओर से 100 नई बसें बीएस-6 मॉडल की खरीदी जानी हैं, जिसके लिए 34.90 करोड़ वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया जाएगा। परिवहन निगम की दिल्ली के लिए संचालित 540 बसों के सापेक्ष पर्वतीय क्षेत्र के लिए बीएस-06 मॉडल की 100 नई बसें खरीदी जाएंगी। कुल धनराशि के ऋण पर देय ब्याज का…

Read More

अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी एक्साइडेट है। उनकी यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है. खिलाड़ी कुमार ने अपने इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है। उन्होंने भूत बंगला की शूटिंग और रिलीज डेट का खुलासा किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट दी गई है. भूत बंगला के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आज हम…

Read More