Author: Amit Thapliyal
आप ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की – केजरीवाल नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कामों की बदौलत दिल्ली में आप की चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। इसमें दो-चार सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। केजरीवाल रविवार वरिष्ठ आप नेता जैस्मीन शाह की पुस्तक ‘द दिल्ली मॉडल किताब” के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, आप तीन बार दिल्ली चुनाव जीत चुकी है। एक बार फिर कुछ समय बाद दिल्ली में चुनाव होने वाले…
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में सबसे ज्यादा 12 हजार डेलीगेट्स दून में पंजीकृत चार दिन के आयोजन में जुटे 54 देशों के 300 डेलीगेट्स आयुष भूमि होने की वजह से लोगों ने आने में दिखाई रुचि देहरादून। चार दिन के विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के दसवें संस्करण में 12 हजार डेलीगेट्स के पहुंचने का आंकड़ा दर्ज हुआ है। इस विश्व स्तरीय आयोजन के इतिहास में डेलीगेट्स की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस लिहाज से उत्तराखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस आयोजन में 54 देशों की भागीदारी रही। 300 विदेशी डेलीगेट्स ने…
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब से आई संगत ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयाजित किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। अपना खून देकर किसी की जिन्दगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। रक्तदान शिविर में कुछ…
हरिशंकर व्यास कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर आरोप है कि वे देश में विकास को बाधित कर रहे हैं, निवेश रोकना चाहते हैं, देश को बदनाम कर रहे हैं आदि आदि। सवाल है कि क्या गौतम अडानी के खिलाफ कोई बात कहना देश के खिलाफ बोलना हो गया? पहले तो भाजपा और केंद्र सरकार के इकोसिस्टम ने यह नैरेटिव बनाया कि सरकार के खिलाफ या नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलना होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री और सरकार को ही देश बना दिया। अब क्या नरेंद्र मोदी वाली स्थिति ही गौतम अडानी की भी देश में बना…
अनाथ बच्चों के घर पहुंचाई भरण-पोषण की आवश्यक सामग्री चमोली। जिले के खैनुरी गांव में माता-पिता का साया खोने के बाद परेशानियों में जीवन यापन कर रहे तीन अनाथ बच्चों की मदद को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथ बढ़ाया है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री ने चमोली प्रशासन की टीम के माध्यम से अनाथ बच्चों के भरण पोषण और सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रविवार को चमोली प्रशासन की टीम ने खैनूरी गांव पहुंच कर आवश्यक वस्तुएं उन्हें उपलब्ध कराई। वहीं मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों के लिए सरकार की…
अस्पतालों से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए भी प्रदान की जाएगी हेली एंबुलेंस सेवा देहरादून। राज्य सरकार जल्द हेली एंबुलेंस सेवा का दायरा बढ़ाने जा रही है। अब तक सिर्फ मरीजों को दूरगामी क्षेत्रों से ऋषिकेश एम्स तक लाने के लिए हेली एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता था। अब प्रदेश के अस्पतालों से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए भी हेली एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाएगी। शासन की ओर से इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो इसका विस्तृत ड्राॅफ्ट बनाकर शासन को सौंपेगी।…
देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद शीतलहर का सिलसिला शनिवार को थम गया। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हुआ, तो रात के न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज होने से ठिठुरन बढ़ गई। आज के तापमान की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। मौसम…
रानी मुखर्जी की मर्दानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था इसकी दूसरी किस्त ने भी क्रिटीक्स और दर्शकों की खूब सरहना बटोरी थी. तभी से इसके तीसरे पार्ट का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब वह इंतजार खत्म हुआ क्योंकि यशराज स्टूडियो ने मर्दानी 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. बता दें मर्दानी 2 को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं इसी मौके पर मेकर्स ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करते हुए दर्शकों को सरप्राइज दिया है. वहीं 2024 में मर्दानी की रिलीज को 10 पूरे हो गए हैं. इस फ्रेंचाइजी की…
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर संविधान को कमजोर करने का लगाया आरोप इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लागू किया और संविधान का घोंट दिया गला – प्रधानमंत्री नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए अपने भाषण में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। अब प्रधानमंत्री के भाषण पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण में गांधी परिवार पर संविधान को कमजोर करने और राजनीतिक हित के…
कूड़े के ढेर में मिला महिला का कटा हुआ सिर, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता। टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर में मिले मानव सिर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा हैं कि कूड़े के ढेर में जिस महिला का कटा हुआ सिर मिला था, उसकी हत्या कथित तौर पर एक रिश्तेदार ने की थी। कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए मृतका के रिश्तेदार अतीउर रहमान लस्कर को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के उसके पैतृक गांव बसुलडांगा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी एक मजदूर हैं। उसने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।…