Author: admin

आफत बनकर आई बारिश के कारण मुसीबत में फंसे देहरादून के 500 से ज्यादा लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस ने सकुशल बचा लिया। इसके लिए एक ही समय पर सात अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। कहीं बारिश के कारण घरों में मलबा घुसा था तो कहीं नदी के उफान में फंसे परिवार के परिवार जीवन की पुकार लगा रहे थे। मालदेवता क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई। इसके अलावा जिला देहरादून में कई नदियों में सैकड़ों जानें फंस गईं। यहां छोटे-बड़े नाले भी विकराल रूप ले चुके थे। किनारों पर बसे परिवारों की जिंदगी सांसत में…

Read More

शुक्रवार को देर रात बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया है। यहां मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है। रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। वहीं कुछ जानवरों के बहने की भी सूचना है। अभी तक किसी जनहानी की सूचना नहीं है। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। ऋषिकेश में शुक्रवार शाम…

Read More

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम तैयार होनी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नियुक्ति के बाद से ही कसरत शुरू हाे गई थी। अब इसे अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश नेतृत्व जुटा हुआ है। नई टीम को लेकर खास बात यह है कि जहां भाजपा मिशन-2024 पर फोकस करना चाहती है, वहीं इस टीम में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के तमाम करीबी भी शामिल होने की जुगत में हैं। पार्टी के बड़े चेहरे भी नई टीम में अपना नाम शामिल कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। पार्टी की नई टीम में मुख्य पदों पर तीन…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया को दून पुलिस अब गिरफ्तार करेगी। कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दून पुलिस की टीमें हरियाणा और उसके अन्य ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई हैं। पिछले सप्ताह बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस…

Read More

प्रदेश भाजपा की नई टीम के स्वरूप को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन में शामिल किए जाने वाले नामों पर मुहर लग जाएगी। उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन दिनों अपनी टीम को आकार देने की कवायद में जुटे हुए हैं। पिछले हफ्ते भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की इस सिलसिले में दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ पहले चरण की बैठक हुई थी। केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री…

Read More

रेलवे ट्रैक पर कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के यहां दून आया हुआ था। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी के अनुसार, बुधवार को अजबपुर में रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मजर (22) निवासी मच्छी बाजार नजीबाबाद बिजनौर हाल निवासी-भगत सिंह कॉलोनी रायपुर ट्रैक पर लहूलुहान पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वह अपने परिचित के साथ अजबपुर क्षेत्र में आया हुआ था। उसने कान में ईयरफोन लगाया हुआ था और पटरी पर चल रहा था।…

Read More

प्रदेश में निकाय चुनाव को कांग्रेस करो या मरो के अंदाज में लड़ेगी। सत्तारूढ़ दल भाजपा को हराने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर रही है। अगले माह से सरकार को घेरने के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरेंगे। बुधवार से प्रदेशभर में महंगाई पर चर्चा का प्रदेशव्यापी अभियान प्रारंभ होगा। प्रदेश में पांचवीं विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय मिलने के बाद कांग्रेस के सामने अस्तित्व बचाने का संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सत्ता प्राप्त की, वहीं कांग्रेस को बड़ी हार मिली। कांग्रेस के लिए करो या…

Read More

पहलगाम बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, खबर सुनते ही गांव में छाया मातम बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे जम्मू के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद हो गया है। घी त्यार (त्योहार) के ठीक एक दिन पहले शहादत की खबर से गांव में शोक छा गया। पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से मंगलवार देर सायं उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने भेंट की। उन्होंने हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को देखते हुए स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री धामी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद हरीश रावत ने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित उपवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के विरुद्ध पेपर लीक प्रकरण (UKSSSC Paper Leak Case) पर चल रही जांच का प्रभाव अन्य भर्ती परीक्षाओं…

Read More

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि…

Read More