Author: admin
उत्तराखंड से (बड़ी खबर)-UKSSSC पेपर लीक में 42वीं गिरफ्तारी, इस इंटर कॉलेज से हुआ शिक्षक गिरफ्तार
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को 42वीं गिरफ्तारी की। आरोपी योगेंद्र सिंह धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में शिक्षक है। वह नकल माफिया केंद्रपाल का साथी बताया जा रहा है। आरोप है कि योगेंद्र ने कई अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें लीक किया हुआ पेपर मुहैया कराया था। पेपर लीक मामले का बिजनौर का धामपुर केंद्र माना जा रहा है। धामपुर क्षेत्र में एक मकान में लीक किए हुए पेपर को हल किया गया था। मकान में दर्जनों अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। जांच में पता चला था कि धामपुर निवासी केंद्रपाल…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग ने लेखा परीक्षक के 228 पदों पर भर्ती का अधियाचन कुछ कमियां होने के चलते शासन को लौटा दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग अपने भर्ती कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां निकाल रहा है। इस कड़ी में आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों पर भर्ती निकालनी थी, लेकिन शुक्रवार को आयोग ने केवल सहायक…
कोरोना की मार से उबर कर इस वर्ष चारधाम यात्रा की रौनक लौटी तो यात्रियों की आमद का रिकार्ड तो टूटा ही, व्यवसाय और आमदनी ने भी लंबी छलांग लगा दी। केदारनाथ और यमुनोत्री में घोड़ा खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। केदारनाथ, यमुनोत्री धाम में घोड़ा खच्चर, हेली सेवा, डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को भी 50 करोड़ की आय का अनुमान है। चारधाम यात्रा स्थानीय व्यक्तियों और व्यवसायियों के लिए आय का एक बड़ा जरिया है। चाहे वह होटल व्यवसायी हों, छोटे कारोबारी या…
बाबा केदार के जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट… अब छह माह ओंकारेश्वर मंदिर में होगी पूजा
केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 27 अक्टूबर यानी गुरुवार की सुबह विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने के बाद 8.30 बजे सेना की भक्तिमय बैंड धुनों के साथ बाबा की पंचमुखी विग्रह उत्सव मूर्ति यात्रा के लिए निकल गयी है। अपने विभिन्न पड़ावों से होते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद डोली ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां शीतकाल के लिए छह माह भोले बाबा के दर्शन होंगे। परंपरानुसार भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए…
उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से…
सूर्य ग्रहण आज: उत्त2राखंड का अकेला ऐसा मंदिर जो ग्रहण में नहीं होता है बंद, जानिये रोचक कथा
साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस सूर्यग्रहण के कारण दीपावली के बाद आने वाले त्योहार की तिथियां आगे बढ़ गई हैं। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के दिन सभी प्रमुख मंदिर देवालयम के द्वार सूर्य ग्रहण खत्म होने तक बंद रखे जाते हैं। इसके अलावा मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दिन भोजन आदि खाद्य पदार्थों में भी तुलसी की पत्ती डालकर ही उन्हें ग्रहण करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण मंगलवार तड़के 4:29 से शुरू हो जाएगा और शाम 5:22 तक रहेगा, इस पूरे अंतराल में प्रसिद्ध…
सुख समृद्धि का प्रतीक महापर्व दीपावली पर इस बार लक्ष्मी पूजा के लिए एक घंटा 21 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन सभी जगह दीयों की रोशनी से जगमगा उठती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। सोमवार यानी आज 24 अक्टूबर को दीपावली पर्व है। इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्तूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर शाम काशीपुर से खटीमा पहुंचे। यहां उन्होंने खटीमा मुख्य बाजार में काफिला रुकवा कर मिट्टी से बने दियों की खरीददारी की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बने दिये एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से इस दिवाली को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदे जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है। कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बसे गावों को विकसीत करने के लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रह हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने केदारनाथ, और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद पीएम मोदी ने चीन सीमा में स्थित देश के आखिरी गांव ‘माणा’ में एक जनसभा भी आयोजित की। उन्होंने कहा कि माणा गांव, भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है। लेकिन जैसे हमारे मुख्यमंत्री जी ने इच्छा प्रकट की अब तो मेरे लिए…
प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंच गए हैं. वे यहां से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं. बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम जाएंगे। पीएम मोदी आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सुबह साढ़े दस बजे श्री बदरीनाथ धाम के…