कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां मधु नदी में डूब गईं। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप दोनों युवतियों के शव बरामद किए हैं। ग्राम ओडलसैंण निवासी दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। नदी में स्‍नान करने के दौरान दोनों  डूब गईं। दोनों युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर मंदिर के समीप मधु गंगा में डूबने से एक किशोरी सहित दो की मौत हो गई। दोनों का शव मौके से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप बरामद हुआ।

राजस्व पुलिस ने पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। राजस्व उपनिरीक्षक मौंदाडस्यूं वेद प्रकाश पटवाल ने बताया कि मृतक चैलूसैंण निवासी अदिति (15) पुत्री निर्मल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर सतपुली में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। वह सतपुली अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जबकि ओडलसैंण गांव सतपुली निवासी सरोज (25) पुत्री श्याम सिंह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव की कुछ महिलाओं के साथ दोनों जलाभिषेक के लिए दंगलेश्वर मंदिर पहुंचीं।

यहां जलाभिषेक से पहले दोनों पूर्वी नयार और मधुगंगा नदी के संगम पर स्थित मधुगंगा नदी में नहाने उतरीं। बताया जा रहा है कि नहाते समय उनका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में दोनों बह गईं। उनको बहता देख अन्य महिलाओं ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर गणेश, गुड्डू और सोणा ने किशोरी और युवती को घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे पूर्वी नयार नदी में बहते देखा। तैराकों ने जान हथेली पर रखकर उफनती नदी से सरोज को पानी से निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसी स्थान से कड़ी मशक्कत के बाद अदिति का शव भी बरामद कर लिया गया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version